टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस में शराब बरामद, कोच अटेंडर गिरफ्तार
जमशेदपुर, जून 24 -- टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस के थर्ड एसी इकोनॉमी कोच में शराब तस्करी का एक और मामला सामने आया है। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम ने रविवार रात छापेमारी कर कीताडीह निवासी कोच अटेंडर राजेश कुमार शर्मा के पास से विदेशी शराब की 6 बोतल बरामद की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि संदेह होने पर टाटानगर स्टेशन से ट्रेन रवाना होने से पहले ही कोच में तलाशी ली गई। पूछताछ के बाद आरोपी को जमशेदपुर आबकारी विभाग को सौंप दिया गया, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम पिछले दिनों भी कई ट्रेनों में छापेमारी कर शराब और मादक पदार्थ बरामद कर चुकी है। इससे पहले टाटानगर-छपरा एक्सप्रेस से 30 पैकेट शराब के साथ एक जुगसलाई निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह टाटानगर-बेंगलुरु और टाटानगर-एर्ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.