जमशेदपुर, दिसम्बर 18 -- बोकारो निवासी 50 वर्षीय विनय कुमार की मंगलवार सुबह टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस के जनरल कोच में मौत हो गई। प्रारंभ में ठंड लगने से मौत की चर्चा थी, लेकिन रेलवे डॉक्टर ने जांच के बाद हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। रेल पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से जसीडीह से टाटानगर का टिकट मिला है। अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की गई, जिसके बाद परिजनों को टाटानगर बुलाया गया। परिजनों ने मृतक की पूर्व से बीमारी होने की जानकारी देते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को बोकारो ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.