जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- चक्रधरपुर मंडल क्षेत्र में यात्रियों और रेलकर्मियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए ग्रीन पैच बनाने की योजना बनाई गई है। इससे स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण पर भी काम शुरू होगा। रेलवे ने स्टेशन के एप्रोच रोड और खाली जगह पर ग्रीन पैच बनाने के लिए गैर सरकारी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों से आवेदन मांगे हैं। पहले चरण में टाटानगर, चाईबासा, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों के आसपास ग्रीन पैच बनाए जाएंगे। इच्छुक संस्थाओं को 20 अप्रैल तक आवेदन करना होगा। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...