जमशेदपुर, मई 26 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन द्वारा बुधवार को शालीमार से घाटशिला-टाटानगर होकर चक्रधरपुर मंडल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की जांच की जाएगी। इसके अलावा तीनों स्टेशनों पर रेलवे में शुरू निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा होगी। रेल महाप्रबंधक के निरीक्षण को लेकर दक्षिण पूर्व जोन मुख्यालय से स्टेशनों पर पत्र आया है। बताया जाता है कि, टाटानगर स्टेशन निरीक्षण के दौरान रेल महाप्रबंधक द्वारा स्टेशन विकास कार्यों को लेकर अब तक हुए काम और तैयारी का जायजा लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...