जमशेदपुर, मार्च 9 -- जामशेदपुर। टाटा पावर ने आज दुनिया की नंबर वन एआई सीआरएम कंपनी सेल्सफोर्स के साथ साझेदारी को हाथ मिलाया है। इस साझेदारी का मकसद टाटा पावर के तेज़ी से बढ़ते सोलर पैनल (आरटीएस), ईवी चार्जिंग और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस बिजनेस को डिजिटल तकनीक से जोड़ना है। यह भारत के नेट-जीरो (प्रदूषण मुक्त) लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके जरिये एआई और ऑटोमेशन (स्वचालित तकनीक) का इस्तेमाल कर एक सुरक्षित और स्मार्ट क्लीन एनर्जी सिस्टम बनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...