नई दिल्ली, अगस्त 23 -- अगले कुछ दिनों नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, देश की कई बड़ी कार कंपनियां अगस्त, 2026 के दौरान अपनी कारों पर कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और लॉयल्टी ऑफर तक दे रही हैं। कुछ मॉडल पर कुल फायदा लाखों रुपये तक पहुंच रहा है। टाटा हैरियर ईवी, मारुति ग्रैंड विटारा हाइब्रिड, हुंडई क्रेटा, किआ साइरोस और होंडा सिटी जैसे पॉपुलर मॉडल भी इन ऑफर्स में शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं।Tata Motors टाटा मोटर्स की ओर से अगस्त में सबसे बड़ा ऑफर हैरियर EV पर मिल रहा है। इस इलेक्ट्रिक SUV पर 1 लाख रुपये तक का Freedom Celebration ऑफर, 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 75 हजार रुपये का स्क्रैपेज डिस्काउंट दिया जा रह...