नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- हमेशा की तरह एक बार फिर मारुति सुजुकी की कारों को भारतीय मार्केट में सबसे ज्यादा खरीददार मिले। बता दें कि बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में मारुति सुजुकी की कारों को घरेलू मार्केट में कुल 1,70,971 खरीदार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर मारुति की कार बिक्री में 20.99 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी नवंबर, 2024 में यह आंकड़ा 1,41,312 यूनिट था। कंपनी की इस बिक्री में मारुति सुजुकी अर्टिगा, ब्रेजा, स्विफ्ट, डिजायर और ग्रैंड विटारा जैसी एसयूवी का सबसे बड़ा योगदान रहा।60% से ज्यादा बढ़ गया एक्सपोर्ट दूसरी ओर इस दौरान मारुति सुजुकी ने एक्सपोर्ट में भी कमाल कर दिया। बता दें कि बीते महीने मारुति सुजुकी ने कुल 46,057 यूनिट कारों को देश से बाहर भेजा। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी नवंबर, 2024 में यह आंकड़ा 28,633 य...