नई दिल्ली, मार्च 29 -- मजबूत एसयूवी की तलाश में हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। टाटा, महिंद्रा और रेनो जल्द ही मार्केट में अपनी रगेड एसयूवी को लॉन्च करने वाली हैं। इस लिस्ट में टाटा की स्कारलेट, महिंद्रा की विजन S और निसान की ब्रिजर शामिल हैं। ये रगेड एसयूवी आपको ऑफरोडिंग का मजा देंगी। इनमें आपको तगड़े ग्राउंड क्लियरेंस के साथ पावरफुल इंजन भी मिलेगा। खास बात है कि इन सबकी एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख से कम हो सकती है। आइए डीटेल में जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।Mahindra Vision S महिंद्रा विजन S कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन साल 2027 में लॉन्च होगा। इसमें ऊंची राइड हाइट, स्क्वेयर बॉडी, फ्लैट बोनट, मस्कुलर वील आर्च और रॉकर पैनल के साथ उठे हुए रूफ रेल जैसे डीटेल्स के साथ एक असली एसयूवी का कैरेक्टर होगा। महिंद्रा इस मॉडल को अपने फ्यूचरिस्टिक NU_...