बिहारशरीफ, मार्च 7 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। अन्तरराट्रीय महिला दिवस पर रविवार को शहर के टाउन हॉल में मुख्य कार्यक्रम होगा। आईसीडीएस डीपीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट कला-विज्ञान की परीक्षाओं में टॉपर्स विद्यार्थियों व खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, रंगोली, पेंटिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराये जाएंगे। इसमें जिले के वरीय अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...