नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एसआरडीसी) की अध्यक्ष रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को बोर्ड बैठक हुई। इसमें टाउन हॉल को हेरिजेट स्मारक बनाना, एसआरडीसी का नाम बदलना, पुरानी दिल्ली के समग्र विकास, विरासत संरक्षण आदि से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान एसआरडीसी की कार्यप्रणाली में हुई वित्तीय अनियमितताओं पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने इसकी जांच कराने की बात कही।बैठक में दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद सहित सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान बोर्ड के नाम परिवर्तन के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस संबंध में निर्णय लिया गया कि नए नाम के लिए तीन प्रस्तावित नामों को वरीयता क्रम में तैयार कर नय...