मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- टाउन हाल रोड के सौन्दर्यीकरण पर ग्रहण लग गया है। पिछले कई माह पहले सौन्दर्यीकरण कराने के लिए इस रोड की साइड पटरी को उखाड दिया गया था, लेकिन अभी तक सौन्दर्यीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जबकि यहां पर करीब 70 लाख की धनराशि से सौन्दर्यीकरण किया जाना है। टाउन हाल रोड पर पूर्व में पूरी तरह से अतिक्रमण हुआ करता था। यहां पर शाम को लगने वाले चाट बाजार के कारण पूरा रोड जाम हो जाता था। वहीं चाट बाजार के बाद यहां पर प्रतिदिन गंदगी का अंबार लगता था। पिछले दिनों चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने सख्ती दिखाते हुए उक्त चाट बाजार को टाउन हाल रोड से हटवाकर साईधाम के समीप शिफ्ट करा दिया। अब नगर पालिका टाउन हाल रोड का सौन्दर्यीकरण करने जा रही है। इसके लिए पालिका ने कार्य योजना तैयार की है। यहां पर करीब 25 लाख क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.