आदित्यपुर, मई 11 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 18 करोड़ से बन रहा टाउन हाल सह ऑडिटोरियम शहर से बाहर बन रहा है, जिसे लेकर लोगों ने सवाल खड़े कर दिये हैं। टाउन हाल आदित्यपुर नगर निगम के इलाके को छोड़ औद्योगिक क्षेत्र के सातवें चरण में बन रहा है। यह एक बिल्डर की आवासीय सोसाइटी की बाउंड्री से सटाकर बनाया जा रहा है। इसे लेकर अब ज़ुडको और निगम प्रशासन पर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं। क्योंकि शहर से दूर इस टाऊन हाल का लाभ आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोग नहीं उठा पाएंगे। टाउन हाल निर्माण का काम रामगढ़ की एक ठेका कंपनी को मिला है। ठेका कंपनी ने पेटी कांट्रैक्ट में हजारीबाग की एक ठेका कंपनी को काम दे रखा है।

पार्षदों की चिंता इधर, इस लेकर निगम के कई पार्षद मुखर होने लगे हैं। पार्षदों का कहना है कि टाउन हाल ऐसा जगह बनना चाह...