हमीरपुर, मई 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच शहर के टाउन फीडर की रिले मशीन में शनिवार की रात आई तकनीकी खराबी ने लोगों की नींद उड़ा दी। रात करीब 10.30 बजे के बाद से बिजली की आवाजाही का ऐसा खेल शुरू हुआ जो तड़के 3.30 बजे तक चलता रहा। पांच घंटे के दरम्यान में बमुश्किल दो घंटे भी ठीक से बिजली नहीं मिली, जिससे लोग भीषण गर्मी से बिलबिला उठे। रात में ही पावर हाउस में लोगों की भीड़ लग गई। अवर अभियंता भी मशीन की तकनीकी गड़बड़ी को समझने में मोबाइल की बत्ती जलाकर इधर से उधर घूमते रहे। बाद में डायरेक्ट बिजली सप्लाई की गई। लेकिन फिर भी राहत नहीं मिली। 3.30 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई तो लोगों ने राहत की सांस ली।

तकनीकी गड़बड़ियों की समस्या इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। पांच मिनट के लिए भी बिजली जाते ही लोग बेचैन हो जाते हैं। ऐसे में पावर ...