बलिया, फरवरी 26 -- बलिया। जिले में सामूहिक विवाह का आ योजन 26 फरवरी को राजकीय टाउन पॉलीटेक्निक के मैदान में होगा। इस दौरान सभी ब्लॉकों के 252 लाभार्थी परिणय सूत्र में बंधेंगे। एक दिन पूर्व बुधवार को आयोजन की तैयारियों में जिला प्रशासन जोर-शोर से जुटा है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर लें ताकि आयोजन सुव्यवस्थित संपन्न हो सके। इस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु भी सम्मिलित होंगे। प्रशासन की ओर से आयोजन स्थल पर बैठने, पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।

हिंदी...