भागलपुर, अप्रैल 28 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर में प्रस्तावित टाउनशिप में जाने वाली जमीन की सूची तैयार होगी और इसका इश्तेहार भी सटेगा। निबंधन विभाग ने चारों प्रखंड क्षेत्र के लिए अधिसूचित मौजे की जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही नक्शा के तहत जमीन का पूरा रकबा और रैयतों की जानकारी रजिस्टर से मिलाई जा रही है। रोक सूची में शामिल जमीन की जानकारी सभी कातिबों और निबंधन कर्मियों को भी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, भागलपुर टाउनशिप के विकास के लिए प्राधिकार बनेगा। जिसके प्रशासक कमिश्नर रैंक के अधिकारी बनाए जाएंगे। इस प्राधिकार का नाम विक्रमशिला विकास प्राधिकरण (वीडीए) रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- बंपर मुआवजा, 55 फीसदी हिस्सेदारी; बिहार की 11 नई टाउनशिप में जमीन मालिकों को मिलेंगे ये विकल्प इस नामांकरण की स्वीकृति कैबिनेट से मिलेगी।...