प्रयागराज, अप्रैल 24 -- प्रयागराज। पीडीए ने झूंसी में भी दो स्थानों पर टाउनशिप की योजना बनाई है, लेकिन किसानों के विरोध के चलते जमीन अधिग्रहण मुश्किल हो रहा है। हेतापट्टी और निर्माणाधीन रिंग रोड के पास पीडीए लगभग दो हजार बीघा भूमि पर दो टाउनशिप बनाने की तैयारी में है। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि झूंसी में दोनों स्थानों पर जमीन अधिग्रहण का विरोध हो रहा है। किसान आवास योजना के लिए कृषि भूमि देने को तैयार नहीं हैं, लेकिन अधिग्रहण को लेकर लगातार भूस्वामियों से बातचीत हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...