मुंगेर, मार्च 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब एवं सामाजिक मंच, नौवागढ़ी के तत्वावधान में उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के मैदान में आयोजित हो रहे सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में टीएससी किशनपुर-मुरारपुर की टीम ने एसएसएफसी, नौवागढ़ी की टीम को रोमांचक मुकाबले में टाईब्रेकर में 8-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। इसके बाद मैच का निर्णय टाईब्रेकर से हुआ, जिसमें किशनपुर-मुरारपुर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। अब फाइनल मुकाबला किशनपुर-मुरारपुर और गनगनिया की टीमों के बीच शनिवार, 7 मार्च को खेला जाएगा।सेमीफाइनल मैच शुरू होने से पूर्व मैच का विधिवत उद्घाटन जमालपुर नगर परिषद की उपाध्यक्ष अं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.