गोपालगंज, मार्च 18 -- भोरे, एक संवाददाता। प्रखंड के कोरेया खेल मैदान में चल रहे ऑल इंडिया बच्चा राय-उपेन्द्र राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में बुधवार को कुशीनगर की टीम ने बहराइच को टाईब्रेकर में 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद मैच का निर्णय टाईब्रेकर से हुआ। इसमें कुशीनगर की ओर से सौरभ, धर्मेंद्र, रिपुल बोरू और बऊम बोरू ने सफल किक लगाई, जबकि बहराइच की ओर से आशीष, आकाश और एलविन ही गोल कर सके। कुशीनगर के गोलकीपर अनीष ने दो महत्वपूर्ण बचाव कर टीम को जीत दिलाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इससे पहले मुकाबले का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य उपेन्द्र यादव व पूर्व विधायक किरण राय ने खिलाड़िय...