एटा, मई 30 -- शुक्रवार को तहसील सदर में मोबाइल कोर्ट का प्रात: 10 बजे से आयोजन हुआ। जिसमें दिव्यांगजन राज्य आयुक्त प्रोफेसर हिमांशु शेखर ने मौजूद रहकर दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुना। राज्य आयुक्त ने दिव्यांगजनों की चार समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष प्राप्त प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मोबाइल कोर्ट कार्यक्रम में राज्य आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजनों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के मोबाइल कोर्ट दिव्यांगजनों के लिए एक सशक्त मंच हैं। यह भी पढ़ें- जन समस्याओं के निपटारे में बरतें तत्परता और पारदर्शिताः डीएम जहां ...