वाराणसी, फरवरी 19 -- सारनाथ। खालिसपुर में टाइल्स मिस्त्री ने गुरुवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से चंदौली के धानापुर निवासी 18 वर्षीय आकाश कश्यप अपनी मां और बहन के साथ सारनाथ के खालिसपुर में किराए पर रह कर टाइल्स लगाने का काम करता था। पिता सजंय कश्यप धानापुर में दाना भूजते हैं। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले आकाश धानापुर गया था। वहां किसी बात को लेकर पिता से झगड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर गुरुवार दोपहर दरवाजा बंद कर साड़ी के सहारे पंखा से लटक कर खुदकुशी कर ली। मां रीता देवी ने दरवाजा खटखटा तो कोई जवाब नहीं मिला। शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने दरवाजा तोड़ा अंदर का दृश्य देखकर वह अचेत होकर गिर पड़ी। पुलिस ने आकाश के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.