अमरोहा, जनवरी 4 -- नगर के मोहल्ला लालबाग निवासी मोहम्मद शादाब पुत्र सलीम टाइल्स पत्थर लगाने की ठेकेदारी का कार्य करता हैं। शनिवार सुबह करीब 9:48 बजे शादाब ने अपनी ही गली के निवासी हनीफ से अपने एयरटेल पेमेंट बैंक के खाते में 50 हजार रुपये डलवाए थे। लेकिन रकम खाते में पहुंचने के कुछ ही देर बाद पीड़ित का मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। साइबर ठग ने शादाब के खाते से पचास हजार रुपये किसी अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ठेकेदार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने और पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...