मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। टाइल्स कारोबारी चुन्नू कुमार की पत्नी नूतन रानी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया। घटना बुधवार शाम करीब पौने पांच बजे सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर और गोबरसही के बीच सर्विस लेन में हुई। वारदात के बाद तीनों अपराधी तेजी से भगवानपुर की ओर भाग निकले।मामले में एफआईआर के लिए पीड़िता नूतन ने सदर थाने में आवेदन दिया है। इसमें बताया है कि घटना के समय वह अपनी गोतनी और उनके दो बच्चे के साथ भगवानपुर की ओर से गोबरसही स्थित अपने आवास जा रही थी। इसी बीच एक होटल के बगल वाली गली से आए एक बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। जबतक वह कुछ समझ पाती तबतक बाइक सवार तीनों अपराधी भगवानपुर की ओर भाग निकले। पीड़िता की माने तो मंगलसूत्र की कीमत लाखों में है। बताया कि वह म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.