गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर। सेंट एंड्रयू कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग (बी डिवीजन) के सुपर फोर मुकाबले में सोमवार को टाइम वॉच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अचीवर्स 11 बी को 42 रनों से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइम वॉच की टीम ने 31.3 ओवर में 153 रन बनाए, जिसके जवाब में अचीवर्स 11 बी की पूरी टीम 21.3 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सूर्या मद्देसिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सूर्या ने गेंदबाजी में 5 विकेट चटकाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...