गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता सेंट एंड्रयू कॉलेज ग्राउंड गुरुवार को खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी-डिविजन के लीग मुकाबले में टाइम वॉच ने एनएस क्रिकेट अकादमी जुबिली को बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 35 ओवर के इस मुकाबले में टाइम वॉच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उसके जवाब में एनएस क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 102 रन पर सिमट गई। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए गौतम यादव को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टाइम वॉच की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। इसके बाद कप्तान गौतम यादव ने मोर्चा संभालते हुए टीम को मजबूती दी। उन्होंने 48 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 63 रन की शानदार पारी खेली। उनका साथ इमरान अली ने बखूबी निभाया। उन्होंने नाबाद रहते हुए 36 गेंदों पर 56 रन ठोंके। इमरान क...