मुंगेर, मार्च 15 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। फुलका मैदान पर आयोजित युगल रंजीत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला शनिवार को आशीर्वाद क्लब शीतलपुर और इलेवन स्टार मुबारकचक, मुंगेर के बीच खेला गया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में खेले गए इस रोमांचक मैच में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद मैच का फैसला ट्राइब्रेकर से हुआ, जिसमें इलेवन स्टार मुबारकचक ने आशीर्वाद क्लब शीतलपुर को 4-3 से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के बाद खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए शीतलपुर टीम के जर्सी नंबर 2 आयुष कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। वह...