कानपुर, दिसम्बर 3 -- कानपुर। स्पैड द्वारा टाइप वन डायबिटीज को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम 5 दिसंबर से आयोजित किया जाएगा। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से 125 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर हिस्सा लेंगे। संस्था के सचिव डॉ. दीपक यागनिक ने बताया कि टाइप-1 डायबिटीज को लेकर आयोजित कार्यक्रम में टी-1 एडवोकेट्स, डाइटीशियन आदि एक छत के नीचे मौजूद रहेंगे। बच्चों में जन्म से होने वाली इस डायबिटीज के रोकथाम के उपायों पर चर्चा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...