बरेली, सितम्बर 17 -- बरेली। टाइपिंग टेस्ट में तीन बार फेल होने पर कनिष्ठ लिपिक रेहान खान का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में डिमोशन कर दिया गया है। रेहान की तहसील मीरगंज में मृतक आश्रित के रूप में कनिष्ठ लिपिक के पद पर पांच जुलाई 2021 को नियुक्ति हुई थी। पहली बार वो 25 सितंबर 2023 को हुए टाइपिंग टेस्ट में फेल हुए। उनका दूसरा टाइपिंग टेस्ट 21 जून 2024 को हुआ। उसमें भी रेहान फेल हो गई। तीसरी बार उनको फिर मौका दिया गया मगर आठ सितंबर 2026 को हुए टाइपिंग टेस्ट में भी रेहान फेल हो गए। इसके बाद डीएम अविनाश सिंह के आदेश पर उनको चतुर्थ श्रेणी के पद पर भेज दिया गया। अन्य मृतक आश्रित कर्मचारियों के हिन्दी टाइपिंग परीक्षा में फेल हो जाने के फलस्वरूप राहुल कुमार और लक्ष्मी सक्सेना को तीसरा व अन्तिम अवसर जबकि कंचित चौधरी और नेहा जोशी को द्वितीय अवसर प...