टाइट जींस और लेगिंग दबा रही जांघ की नस, जानें मेराल्जिया पैरास्थेटिका कैसे बना रहा शिकार
आशीष दीक्षित, सितम्बर 6 -- जिस जींस की फिटिंग पर लोग इतराते हैं, जिस लेगिंग को आराम और फैशन समझते हैं, वही जांघ की नस को धीरे-धीरे दबाव में ला रही है। त्वचा पर कोई चोट न होने के बावजूद घुटने के ऊपर और कमर के दोनों किनारों पर जख्म जैसी जलन, चुभन और सुन्नपन महसूस होने लगता है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की आठ महीने की केस स्टडी ने इस समस्या की गंभीर तस्वीर सामने रखी है। आठ महीने में मेराल्जिया पैरास्थेटिका के 368 मामले सामने आए। इनमें 70 फीसदी मरीज 35 से 48 वर्ष के रहे, जबकि 60 फीसदी महिलाएं थीं। विशेषज्ञों के अनुसार, मेराल्जिया पैरास्थेटिका में जांघ के बाहरी हिस्से की संवेदना पहुंचाने वाली लैटरल क्यूटेनियस नर्व दबाव में आ जाती है। यह नस कमर के पास से निकलकर जांघ के बाहरी हिस्से तक जाती है। टाइट जींस, लेगिंग, कसी बेल्ट या पैजामे का बहुत कसा नाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.