जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी गुरुवार शाम 7:30 बजे जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लीग लीडर मुंबई सिटी एफसी से भिड़ेगा। यह मुकाबला टाइटल की दौड़ में अहम माना जा रहा है। मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ आखिरी मिनट में ड्रॉ के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। फिलहाल मुंबई 17 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि जमशेदपुर 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। मुख्य कोच ओवेन कॉयल ने कहा कि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जीत हासिल करने के लिए तैयार है। वहीं डिफेंडर लेजार सिरकोविक ने कहा कि घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करना टीम का लक्ष्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...