नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- नई दिल्ली। देश की अग्रणी आभूषण निर्माता कंपनी टाइटन ने शुक्रवार को बीऑन ब्रांड नाम के तहत प्रयोगशाला में बने हीरे के कारोबार में प्रवेश की घोषणा की। कंपनी प्रयोगशाला में बने किफायती हीरे पर ध्यान केंद्रित करते हुए 29 दिसंबर को मुंबई में एक स्टोर खोलेगी। टाटा समूह द्वारा संचालित कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा, टाइटन 29 दिसंबर 2025 को मुंबई में एक विशेष रिटेल स्टोर के साथ बीऑन - फ्रॉम द हाउस ऑफ टाइटनब्रांड पेश करेगी। इसका मकसद घड़ियों, इत्र, साड़ियों और हैंडबैग से आगे जीवन शैली श्रेणियों में महिलाओं की आभूषण संबंधी जरूरतों को पूरा करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.