रुद्रपुर, अक्टूबर 8 -- रुद्रपुर संवाददाता l टाइटन कंपनी लिमिटेड के पंतनगर ज्वेलरी प्लांट की ओर से टाइटन पावर प्ले के तहत ईंधन बचत, स्वस्थ जीवन और हरित आवागमन के संदेश को लेकर मेगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में 135 साइकिल सवारों ने भाग लिया। रैली कंपनी परिसर से सिडकुल चौक, हाईवे, जिला अस्पताल और कचहरी-मेट्रोपोलिस मॉल होते हुए करीब 7 किलोमीटर की दूरी तय कर वापस टाइटन परिसर पहुंची। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि मध्य-पूर्व में चल रहे संकट ने दुनिया को याद दिलाया है कि ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु कार्रवाई आपस में जुड़ी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए टाइटन पंतनगर प्लांट स्थानीय स्तर पर ऊर्जा संरक्षण के प्रयास कर रहा है। मई से सितंबर 2026 के बीच प्लांट ने उत्पादन में 18 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद स्पेसिफिक एनर्जी परफॉर्मेंस में 10 प्रतिशत ...