बुलंदशहर, जुलाई 25 -- सिकंदराबाद। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर देश उन अमर वीरों को नमन करेगा, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में अपने अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से भारत का मस्तक ऊंचा किया था। इन्हीं वीर सपूतों में तहसील क्षेत्र के गांव ईस्माइलपुर निवासी सेवानिवृत्त लांस नायक मुकेश यादव भी शामिल हैं, जिन्होंने दुर्गम टाइगर हिल पर विजय प्राप्त करने वाले ऐतिहासिक अभियान में हिस्सा लेकर देश का गौरव बढ़ाया। हिन्दुस्तान से विशेष बातचीत में मुकेश यादव ने बताया कि उनकी 18 ग्रेनेडियर्स बटालियन को कैप्टन सचिन निबालकर के नेतृत्व में कारगिल युद्ध में भेजा गया था। पांच जुलाई 1999 को उनकी बटालियन ने टाइगर हिल पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया। यह भी पढ़ें- दुश्मनों को उन्हीं की राइफल से ढेर कर पाई कारगिल युद्ध में विजय इस अभियान के दौरान वे ग...