मुंबई, अक्टूबर 22 -- मुंबई की एक कोर्ट ने एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के मामले में दिल्ली से पकड़े गए चार आरोपियों को गुरुवार को 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। इन आरोपियों में दो महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी कुनाल (21) और सुमित (19) तथा उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा (23) और बबीता (23) के रूप में हुई है। राष्ट्रीय राजधानी से मुंबई लाए जाने के बाद आरोपियों को एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने उनकी हिरासत का अनुरोध करते हुए कहा कि वे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ इस साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे। पुलिस ने कहा कि इन आरोपियों ने गोली चलाने वालों को हथियार मुहैया कराए थे, जिनका इस्तेमाल वारदात में किया गया। बचाव पक्ष की ओर से पेश हुए अजिंक्य मिरगुल और सत्यव्रत ज...