कोटा, अक्टूबर 20 -- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को मुंबई ले जा रही पुलिस टीम को सुरक्षा संबंधी आशंकाओं के चलते वापस कोटा लौटना पड़ा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टीम को शक हुआ कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिसकर्मी पहले एक थाने में रुके और फिर रात बिताने के लिए कोटा लौट गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा इंतजामों से संतुष्ट होने के बाद टीम दोबारा मुंबई के लिए रवाना होगी। इसके लिए राजस्थान पुलिस की एस्कॉर्ट टीम की मदद भी ली जा सकती है।ट्रेन में पकड़े गए थे तीनों आरोपी टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस को सोमवार सुबह बड़ी सफलता मिली थी। मुंबई पुलिस से मिली सूचना के आधार पर की गई संयुक्त कार्रवाई में तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा में पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गिरफ्तार ...