मुंबई, अक्टूबर 18 -- मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के मामले में सलमान खान कनेक्शन सामने आया है। दरअसल, एक्टर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। एक पोस्ट में दावा किया गया है कि जो फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान के साथ काम करेगा, उसके साथ ऐसा होगा। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के होने का दावा करने वाले अनिल पंडित और हरमन संधु नामक बदमाशों ने गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली। सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ''जय महाकाल, जय श्री राम। राम राम जी सभी भाइयों को। जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और हरमन संधु लेते हैं। इसको हमने कॉल करके समझाया था, मगर इसको समझ नहीं आया। इसलिए आज इसको बढ़िया तरह समझा दिया। जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या स...