नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- रिपोर्ट- हेमंत कुमार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुम्बई में टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में पिस्टल उपलब्ध कराने में शामिल दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक युवक अनिल पंडित के सीधे सम्पर्क में था। फिलहाल मुम्बई पुलिस चारों आरोपियों को अपने हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पहुंच रही है। डीसीपी प्रवीन त्रिपाठी ने इस बारे में जनकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान कुणाल, सुमित, राधा और बबिता के तौर पर हुई है। सोनीपत निवासी कुणाल कुछ समय पहले जेल से बाहर आया था। वह अपने एक साथी के माध्यम से ऐप पर अनिल पंडित के सम्पर्क में था। यह भी पढ़ें- सौरभ और आशुतोष के लिए रात में नहीं खुलेगा हाई कोर्ट, कॉकरोच पार्टी को मिला झटका अनिल के कहने पर कुणाल अमृतसर के एक शख्स से पिस्टल और 20 राउं...