नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार यानी 18 अक्टूबर को तीन अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। इस मामले में अब एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, 11 अक्टूबर को भी तीनों हमलावरों को उस इलाके में देखा गया था। पुलिस का मानना है कि 11 अक्टूबर को ही टाइगर श्रॉफ पर हमला होने वाला था।एक हफ्ते पहले होने वाला था टाइगर श्रॉफ पर हमला इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अक्टूबर को इन तीन हमलावरों को उसी इलाके में देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज और फोन के डेटा रिकॉर्ड से ये जानकारी सामने आई है। पुलिस को शक है कि वो हमलावर उस दिन भी एक्टर पर हमला करने के इरादे से आए थे, लेकिन टाइगर श्रॉफ उस दिन खेलने नहीं आए जिसकी वजह से वो हमलावर वापस चले गए थे। यह भी पढ़ें- बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पहली बार दिखे...