टाइगर श्रॉफ केस: आर्म्स एक्ट मामले में जमानत पर था हमलावर रेहान, पिता का दावा
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी को लेकर राजस्थान से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक के पिता ने बताया कि उनका बेटा शस्त्र अधिनियम के मामले में जमानत पर बाहर था। कोटा की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि बिहार के बेगूसराय के रहने वाले ऋतिक उर्फ रोशन और हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले रेहान समेत तीन लोगों को पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे से पकड़ा गया। यह ट्रेन सुबह 10:17 बजे कोटा में रुकी थी। रेहान के पिता रईसुद्दीन ने बताया कि उसे पहले शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह जमानत पर बाहर था। रेहान ने 9वीं कक्षा की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। यह भी पढ़ें- 'रिजीम चेंज की जरूरत', टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर राउत ने फडणवीस को घेरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.