रांची, सितम्बर 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में छोटे हथियार के साथ पुलिसकर्मियों ने बरियातू फायरिंग रेंज के जैप एक ग्राउंड में शुक्रवार को फायरिंग का अभ्यास किया। इसमें कई कनीय पुलिस पदाधिकारियों के अलावा थानेदार भी शामिल हुए। सभी को फायरिंग अभ्यास में तय सुरक्षा मानक व प्रक्रिया का पालन करते हुए हथियारों के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन, लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने तथा आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने का अभ्यास कराया गया। फायरिंग के अभ्यास का उद्देश्य टाइगर मोबाइल की कार्यक्षमता एवं पुलिसकर्मियों की दक्षता को और मजबूत करना था। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को अन्य जरूरी प्रशिक्षण एवं अभ्यास सत्र में शामिल किया जा रहा है। पूर्व में रांची शहरी क्षेत्र में टाइगर मोबाइल वाले पुलिसकर्मियों के पास हथियार नहीं होते...