समस्तीपुर, मार्च 20 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के टांरा निजामत के वार्ड 5 में बुधवार की रात चोरों ने सीताराम राय एवं यशवंत राय के घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसमें आभूषण सहित लाखों की चोरी होने की बात बताई जा रही है। चोरी की वारदात के बाद घटनास्थल से दो गमछा, लोहे का रॉड और एक खुरपी बरामद हुआ है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह चोरी करने वाले चोरों का ही गिरोह होगा। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सीताराम राय के घर से जमीन का दस्तावेज, एलआईसी के कागजात, लगभग 65 ग्राम सोने के आभूषण, 200 ग्राम चांदी के गहने और करीब 15 कीमती साड़ियां चोरी कर ली। ये सभी सामान गोदरेज और बक्शे में रखे थे। जबकि यशवंत राय के घर से नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात भी चोरों ने चोरी कर ली। पीड़ित परिवार ने पुलिस को जानकारी देत...