टांडा सीएचसी का सीडीओ ने किया निरीक्षण
रामपुर, जून 6 -- टांडा। मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ऑनलाइन पंजीकरण बढ़ाने, अस्पताल से ही दवाई उपलब्ध कराए जाने के लिए चिकित्साधीक्षक को निर्देश दिए है। निरीक्षण के समय पचास मरीजों का ऑन लाइन और दो सौ मरीजों का ऑफलाइन पंजीकरण किया गया था। मुख्य विकास अधिकारी को सीएचसी निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। अस्पताल परिसर एवं भवन के भीतर की गई वॉल पेंटिंग तथा जनहित संबंधी संदेशों वाले स्लोगन उत्कृष्ट पाए गए। शौचालयों की स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था भी बेहतर स्थिति में मिली। पंजीकरण कक्ष के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर का अवलोकन किया गया तो, निरीक्षण के समय तक पचास मरीजों का ऑनलाइन तथा दो सौ मरीजों का ऑफलाइन पंजीकरण किया गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.