रामपुर, अप्रैल 3 -- क्रीड़ा भारती एवं अंबेडकर क्लब के संयुक्त तत्वाधान में महात्मा गांधी फिजिकल स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। टूर्नामेंट के पांचवे दिन मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ फूड सुनील कुमार शर्मा और विशिष्ट अतिथि फूड इंस्पेक्टर रामचंद्र ने युवा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उनका उत्साहवर्धन किया। गुरूवार को यंग मैन टांडा औऱ हीरो क्लब रामपुर के बीच में मैच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के पहले हाफ में मैच टांडा के खिलाड़ी ओसामा ने मैच 10 वे मिनट मे 1 गोल मारकर अपनी टीम को बढ़त ढ़त दिलाई और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला हाफ अपने नाम कर लिया,वही हीरो क्लब रामपुर की टीम को पूरे हाथ में संघर्ष करने के बाद भी सफलता नहीं मिली। दूसरे...