रामपुर, अप्रैल 10 -- टांडा। जंगल एक किसान के साथ बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार को किसान बैलगाड़ी में बैल को जोड़ रहा था कि बैल विदक गया और किसान को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। किसान की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पीएम कराने से इनकार किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम शहपुरा के निकटवर्ती गांव अंधापुरी निवासी 55 वर्षीय किसान छोटे लाल गुरुवार को अपराह्न के समय जंगल जाने के लिए सिंगल बैल की बैलगाड़ी में, अपने घर पर ही बैल को गाड़ी में जोड़ रहा था। इसी दौरान बैल किसी कारण से विदक गया। इसी दौरान किसान छोटेलाल जमीन पर गिर गया। विद्का बैल किसान के ऊपर चढ़कर भाग गया। इससे किसान घायल हो गया। किसान की आवाज निकलने पर परिवार के लोग मौके पर आये और घायल छोटे लाल को सीएचसी लेकर दौड़े, अस्पताल आने पर चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर...