रामपुर, जुलाई 11 -- टांडा में मुख्य मार्ग पर अस्थाई बस स्टैंड के निकट खड़े कैंटर में मुरादाबाद की ओर से आ रही ईको कार पीछे से घुस गई। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। चारों दिल्ली के रहने वाले थे। वहीं, हादसे में कार में सवार तीन अन्य साथी भी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। दिल्ली निवासी अभिषेक अग्निहोत्री, नीरज, कार्तिक,और समसुद्दीन के साथ तीन अन्य लोग एक कार में सवार होकर दिल्ली से रामनगर जा रहे थे। जैसे ही कार टांडा में पहुंची तो सड़क किनारे खड़े कैंटर से उनकी कार टकरा गई। कार में सवार सभी लोगों को पुलिस और लोगों ने मिलकर कार से निकाला। जिसमें से अभिषेक अग्निहोत्री, नीरज, कार्तिक और समसुद्दीन की मौत हो गई। जबकि, तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने मौके ...