रामपुर, अप्रैल 21 -- टांडा। नगर के कदीमी ईदगाह कब्रिस्तान में किसी ने कब्र खोदकर अस्थियां निकाल लीं। इतना ही नहीं आसपास की दो अन्य कब्रों के साथ भी बेहुरमती की गई। इन कब्रों पर ब्लैड मारे गए। घटना का वीडियो मंगलवार की देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। आक्रोशित लोग कब्रिस्तान में पहुंच गए। वहीं, सीओ भी फोर्स के साथ जा पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है। वहीं, माना जा रहा है कि यह शरारत किसी असामाजिक तत्व या मंदबुद्धि द्वारा की गई है। उधर, पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है, दो डीबीआर कब्जे में लिए गए हैं। नगर में ईदगाह के पास एक कदीमी कब्रिस्तान है। उस कब्रिस्तान से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिन में किसी समय पुरानी कब्र को खोदे जाने की बात सामने आई है। इस बात की जानकारी जब स्थानीय लोगों को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने...