पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय कृषक सेमीनार शुरू हो गया। कृषि विज्ञान केन्द्र टाण्डा बिजेसी में आयोजित सेमिनार में 250 से अधिक कृषकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने विभाग में संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों यथा फल, पुष्प, शाकभाजी के अतिरिक्त मसाला के अन्तर्गत हल्दी, मिर्च, लहसुन की खेती से संबंधित सरकार द्वारा अनुमन्य अनुदान के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा पालीहाउस एवं नेट हाउस में हाई वैल्यूम कलर्ड शिमला मिर्च जरवेराध्कारनेशन पुष्प की खेती के लिए नवयुवक बेरोजगार शिक्षितों आदि के अर्थिक ...