अंबेडकर नगर, दिसम्बर 24 -- टांडा, संवाददाता। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक जनपद एक उत्पाद ओडीओपी योजना के तहत टांडा कॉमन फैसिलिटी सेंटर सीएफसी में संचालित वस्त्र उत्पादन गतिविधियों का निरीक्षण लखनऊ से आई टीम ने किया। एमएसएमई कंसल्टेंट एवं आईएमएसएम परियोजना अधिकारी तन्वी तनेजा ने निरीक्षण के सीएफसी में उपलब्ध संसाधनों, उत्पादन प्रक्रिया एवं कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के उपरांत सीएफसी परिसर में बुनकर प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुए टांडा के कपड़ा उद्योग को तकनीकी रूप से सशक्त करने, उत्पादन गुणवत्ता बढ़ाने तथा विपणन के नए अवसर तलाशने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बुनकरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शासन स्तर पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि टांडा का कपड़ा उद्योग पारंपरिक कौशल का प्रतीक है और सही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.