बिजनौर, जून 28 -- टांडामाईदास क्रिकेट क्लब और हरगनपुर क्रिकेट क्लब के बीच फाइनल मैच हुआ। जिसमें हरगनपुर क्रिकेट क्लब की टीम को ऑल आउट करके टांडामाईदास क्रिकेट क्लब 18 रन से फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।प्लेयर फैक्ट्री हरगामपुर के सौजन्य से शनिवार की रात्रि में टांडामाईदास क्रिकेट क्लब और हरगनपुर क्रिकेट क्लब के बीच फाइनल टूर्नामेंट का मैच खेला गया। जिसमें टांडामाईदास क्रिकेट क्लब के कैप्टन मुजीब अहमद अंसारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 61 रन बनाकर टीम ऑल आऊट हो गई। हरगनपुर क्रिकेट क्लब ने सेकंड पारी की शुरुआत कर लक्ष्य का पीछा करते हुऐ 7.3 ओवर में 44 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गए। टांडामाईदास क्रिकेट क्लब ने 18 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शहवेज अंसारी और मैन ऑफ द सीरीज समीर मंसूरी क्रिकेट रहे। टूर्नामेंट क...