चंदौली, जून 14 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चन्दौली और बनारस को जोड़ने वाले पीपा का पांटून पुल को आज सोमवार की मध्य रात्रि हटा लिया जायेगा। इस दौरान मार्कण्डेय महादेव का दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं सहित वाराणसी जाने के लिए लोगों को नाव से सफर करना होगा।टाण्डा और कैथी के बीच गंगा में पीपा पीपा पुल का निर्माण पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने 2021 फरवरी माह में स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की मांग पर कराया था। जिसपर नि:शुल्क आवागमन की सुविधा है। उक्त पुल का निर्माण अक्टूबर,नवम्बर महीने में बाढ़ का पानी घटने के बाद होता है और इसे प्रतिवर्ष 15 जून को आगामी वर्षा ऋतु और गंगा के जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर हटा दिया जाता है। पीपा पुल हटाए जाने से स्थानीय व्यापारियों सहित मार्कण्डेय महादेव के भक्तों के लिए आ...