बोकारो, जून 13 -- जरीडीह प्रखंड के टांड़मोहनपुर पंचायत भवन में शुक्रवार को स्वास्थ्य सहिया दो पदों के लिए मुखिया उर्मिला कुमारी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंसस जयंती देवी, उप मुखिया बबीता कुमारी, वार्ड सदस्यो में प्रमिला गोस्वामी, कागज कुमारी, गौरी शंकर, स्वास्थ्य विभाग से महेश शर्मा वीएचएसएनसी अध्यक्ष विजय कुमार,सहिया साथी सुनीता देवी सहित अन्य लोग शामिल थे। सहिया दो पदों के चयन को लेकर नौ उम्मीदवारो ने अपना- अपना दावा प्रस्तुत किया। सहमति नही बनने के उपरांत सहिया चुनाव को लेकर पंचायत जनप्रतिनिधियो ने वोटिंग का प्रस्ताव लिया। वोटिंग में कुल 343 ग्रामीणों ने वोट किया। जिसमें चांदनी कुमारी को 118 व मीणा देवी को 108 सर्वाधित मत मिलने से दोनों महिला को निर्वाचित घोषित किया गया। वही बारु पंचायत में स्वास्थ्य स...